Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

खरोरा ब्लॉक मजदूर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से की मुलाकात, मजदूर हितों पर हुई चर्चा

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

रायपुर। गुरुवार को दीपक बैज के रायपुर स्थित निज निवास में खरोरा ब्लॉक मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात खरोरा ब्लॉक मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित की गई, जिसमें मजदूर हितों, संगठन की मजबूती और श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisements

प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में श्रमिकों के साथ हो रहे शोषण, मजदूरों को न्याय दिलाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष अपनी बातें रखीं। कार्यकर्ताओं ने मजदूर वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Advertisements

इस दौरान दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूरों, किसानों और आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मजदूर हितों की रक्षा के लिए पार्टी आगे भी लगातार संघर्ष करती रहेगी।

मुलाकात के दौरान अनिल मार्कोस अध्यक्ष मजदूर कांग्रेस खरोरा ब्लॉक, लकेश्वर कोसले पूर्व अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब, नरेश नायक उपाध्यक्ष मजदूर कांग्रेस खरोरा, रेशम वर्मा पूर्व अध्यक्ष मजदूर कांग्रेस, उपेन्द्र मानिकपुरी कांग्रेस कार्यकर्ता, मंडल वर्मा सहित खरोरा ब्लॉक मजदूर कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button