Advertisement Carousel
Blog

जगद्गुरु रामभद्राचार्य और संतों पर टिप्पणी को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला

Advertisements


जगद्गुरु रामभद्राचार्य और संतों पर टिप्पणी को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा चिरमिरी में आयोजित कथा कार्यक्रम और संत समाज को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने इसे संत समाज और सनातन परंपरा का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

Advertisements
Advertisements


भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र जगद्गुरु रामभद्राचार्य एवं अन्य संतों के संबंध में की गई टिप्पणी अनुचित और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व तुष्टीकरण की राजनीति के चलते संत समाज और सनातन संस्कृति के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण नहीं रखता।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं के बयानों से समय-समय पर सनातन विरोधी सोच सामने आती रही है। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ की जनता संतों और धार्मिक परंपराओं के प्रति किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी को स्वीकार नहीं करेगी।
टिकेश्वर गबेल ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर पार्टी धार्मिक आस्था का सम्मान करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर संतों और कथावाचकों पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी बयान से संत समाज और श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं, तो संबंधित नेता को सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए।
भाजपा ने चरणदास महंत से अपने बयान पर पुनर्विचार करने तथा संत समाज से माफी मांगने की मांग की है। वहीं कांग्रेस की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button