Advertisement Carousel
Add
Blog

विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 खाद दुकानों को नोटिस अवैध उर्वरक भंडारण पर सख्ती, 3 दुकानों की बिक्री पर रोक

Ad

Advertisements


अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई
52 खाद विक्रेताओं को नोटिस, 3 दुकानों पर बिक्री प्रतिबंध
जांजगीर-चांपा। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक समय पर उपलब्ध कराने और उर्वरक वितरण में अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने जिलेभर में सघन निरीक्षण अभियान चलाया है।

Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 52 उर्वरक विक्रय केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं 3 दुकानों पर विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के नोडल अधिकारियों, उर्वरक निरीक्षकों एवं मैदानी अमलों द्वारा अब तक जिले की सभी 102 सहकारी समितियों एवं 160 निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों में उर्वरक भंडारण एवं रिकॉर्ड संधारण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।


विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में राजेश ट्रेडर्स में 500 बोरी एसएसपी खाद, अग्रवाल एग्रो एजेंसी में बायो पोटाश की 45 बोरी, एनपीके 5:15:0:10 की 20 बोरी एवं 20:20:0 की 40 बोरी भौतिक रूप से उपलब्ध मिली, लेकिन उनका रिकॉर्ड पंजी में दर्ज नहीं था। इसी प्रकार अनंत ट्रेडर्स में एनपीके 14:28:0 की 34 बोरी एवं जिंकेटेड एसएसपी की 100 बोरी का “ओ” फॉर्म में इंद्राज नहीं पाए जाने पर विभाग ने तत्काल विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की।


कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उर्वरकों की कालाबाजारी एवं वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए निरीक्षक दल प्रतिदिन जिलेभर के सहकारी एवं निजी उर्वरक केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। भविष्य में भी अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button