Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाईअवैध महुआ शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त
रायगढ़, 26 मई। जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की है।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25 मई 2026 को तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करवाही राठिया पारा निवासी एक व्यक्ति अपने घर बाड़ी में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा हुआ है।
सूचना पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम करवाही राठिया पारा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी सुशील भीमा पिता स्वर्गीय धरमसिंह भीमा, उम्र 36 वर्ष, निवासी करवाही राठिया पारा थाना तमनार जिला रायगढ़ से पूछताछ की गई, जिस पर उसने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के घर बाड़ी से 05 प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 हजार रुपए बताई गई है।
तमनार पुलिस ने अवैध शराब को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, रंजीत भगत एवं पुरुषोत्तम सिदार की सराहनीय भूमिका

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button