Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

CGNEWS “ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता
मारपीट और एट्रोसिटी के दो मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायगढ़, 26 मई। जिले में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट और एट्रोसिटी एक्ट से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चक्रधरनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गंभीर मामलों में फरार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

Advertisements


मैरिज गार्डन के पास युवक से मारपीट मामले में कार्रवाई
चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना हुई थी। पीड़ित युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि देर रात लौटते समय कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और हथियारों से हमला किया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और आरोपियों पर विशेष वर्ग के युवक के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप भी लगा था।


मामले में थाना चक्रधरनगर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने लगातार पतासाजी करते हुए पहले आरोपी अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर और मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू को गिरफ्तार किया था। वहीं अब मुख्य आरोपी तरणजीत सिंह भाठिया और बबलू दास महंत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मरीन ड्राइव स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
दूसरा मामला मरीन ड्राइव स्थित नगर निगम कॉम्प्लेक्स में संचालित आशीष सोलर सॉल्यूशन कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट से जुड़ा है। प्रार्थी रवि गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ युवक शराब के नशे में विवाद कर रहे थे। समझाइश देने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बाद में कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ तथा मारपीट की।
इस मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने फरार आरोपी आयुष राजपूत, आयुष सिंह, प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी और रोहित सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदालाल साहू एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार वारंटियों और गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर रायगढ़ पुलिस की सतत निगाह है और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button