Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार के बहाने अफसरों पर निशाना, देवभोग ब्लॉक के तीनो शिविर में बवाल, जनताओं कि समस्या अधूरी

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

देवभोग न्यूज.. देवभोग ब्लॉक में सुशासन शिविर अन्तर्गत तीन अलग जगह जगहों में समाधान शिविर आयोजित कि गई, पहला शिविर माड़ागांव, दूसरा मूंगझर और आज अंतिम शिविर चिचिया में आयोजित कि गई, कुल 53 पंचायतों के लिए तीन जगहों में शिविर आयोजित कर जनताओं कि समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया।

Advertisements
सचिव के खिलाफ आवेदन देते हुए ग्रामीण।
Advertisements

लेकिन सबसे खास बात यह रहीं कि इस तीनों शिविर में नेताओं और अधिकारीयों का आपसी तीखी नोक झोंक देखने को मिला, ज्यादातर नेताओं के द्वारा अफसरों को निशाना साधा गया, कहीं अधिकारी काम न करने का तो कहीं फोन न उठाने का तो कहीं मनमानी करने कि बातें तीनों शिविर में छाई रहीं। यहां तक कि जिले में भी अन्य जगहों में आयोजित शिविर में  यह देखने को मिला।

देवभोग ब्लॉक के तीनों शिविर में करीब 2000 हजार आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मांग के 1900 सौ आवेदन तो वहीं शिकायत के करीब 100 आवेदन प्राप्त हुए थे ज्यादातर आवेदन को मौक़े पर ही निराकरण कर दिया गया।

Advertisements

तीनों शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंचों ने अपनी दूरियां बनाई रखी.. इस पूरे शिविर में सरपंच संघ के द्वारा दुरियां बनाए रखे, काम नहीं मिलने, रोजगार मूलक कार्य नहीं होने के चलते 53 पंचायतों के सरपंचों के द्वारा एक दिवसीय हड़ताल में भी रहें, जिन्हें मिलने ख़ुद जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर पहुंचे और उनको समझाने का प्रयास किया गया फिर भी पूरे सरपंचों ने शिविर से दूरियां बनाएं रखें।

लोगों का समाधान शिविर में नहीं दिखा उत्साह… इस पूरे शिविर में लोगों का उत्साह कम देखने को मिला, कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाएं कि आवेदन देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा हैं। जिसके चलते लोगों में कम उत्साह है और नाराज है।

चिचिया में आयोजित शिविर में शीतलीजोर पंचायत के सचिव का ग्रामीणों ने शिकायत करते हुएं कहां कि सचिव के द्वारा जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में 1000 रुपए तक लेते हैं वहीं राशन कार्ड सम्बंधित कार्य के लिए भी 500 रुपए सचिव के द्वारा मांगी जाती हैं।
करलागुडा के सरपंच का भी वहीं के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहे कि सरपंच के द्वारा सोखता गड्ढा निर्माण में भारी भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी जॉच होने कि बात कहीं।

शिविर में जनगणना कार्य कर रहे कर्मचारियों जिन्होंने कम समय में कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किए उनको भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

पूरे शिविर में ब्लॉक में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राओं का सम्मान किया गया, वहीं नवोदय स्कूल, सैनिक स्कूल व प्रयास स्कूलों में सफलता हासिल करने वाले छात्र छात्राओं का भी पूरे शिविर में सम्मानित किया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button