Advertisement Carousel
Add
Blog

सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद दुर्ग पुलिस ने सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के आभूषण जप्त

Ad

Advertisements

सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण जप्त

Advertisements
Advertisements


दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस ने सूने मकान में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये मूल्य के सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद कर जप्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया श्रीमती भुवनेश्वरी अपने पिता की तबीयत खराब होने के कारण राजनांदगांव गई हुई थीं। इसी दौरान 7 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का फायदा उठाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 444/2026 के तहत धारा 331(4), 305 एवं 35 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर संदेही रोशन निर्मलकर एवं सुमेश निर्मलकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद कर जप्त किए।


पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजोरा चंद्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार, आरक्षक टोमन, आरक्षक थानेश्वर, आरक्षक विक्की यादव, आरक्षक योगेश चंद्राकर एवं आरक्षक लक्ष्मण राव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर खाली छोड़कर बाहर जाने की स्थिति में पड़ोसियों एवं स्थानीय पुलिस को सूचना अवश्य दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button