Advertisement Carousel
Blog

दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय अफीम तस्करी नेटवर्क का खुलासा झारखंड से जुड़े दो अफीम तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख की अफीम जप्तएंड-टू-एंड जांच में खुला ड्रग्स नेटवर्क, कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

अंतरराज्यीय अफीम तस्करी नेटवर्क का खुलासा, झारखंड से दो तस्कर गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की अफीम जप्त
तकनीकी जांच और एंड-टू-एंड विवेचना से तस्करी नेटवर्क बेनकाब
दुर्ग। नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कुम्हारी पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए झारखंड के गुमला जिले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकरण में लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की अवैध अफीम, मोबाइल फोन और नगदी रकम जप्त की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कुम्हारी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खरीदी-बिक्री और तस्करी की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी राजकेश्वर साहू से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए, जिसमें अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित अफीम तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ।
पुलिस जांच में मोबाइल कॉल डिटेल, आपसी संपर्क और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर यह सामने आया कि झारखंड से अवैध अफीम लाकर दुर्ग क्षेत्र में सप्लाई की जा रही थी। मामले में सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू और अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 89/2026 के तहत धारा 18(ख), 27(क) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, वहीं मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अफीम की तस्करी और बिक्री कर रहे थे। यह पूरा नेटवर्क कुम्हारी एवं बीएसपी कॉलोनी क्षेत्र में सक्रिय था।
गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू एवं राजकेश्वर साहू दोनों निवासी जिला गुमला, झारखंड शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस टीम, तकनीकी विश्लेषण टीम एवं एनडीपीएस एक्ट की विवेचना करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग police ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button