Advertisement Carousel
Blog

जुआ-सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस का अभियान जारी, युवक गिरफ्तार मोबाइल पर लग रहा था पैसों का दांव, पुलिस ने दबोचा आरोपी

Advertisements

मोबाइल से ऑनलाइन जुआ खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
मोहन नगर पुलिस की कार्रवाई, नगदी और मोबाइल जप्त
दुर्ग पुलिस का जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान लगातार जारी
दुर्ग। अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही दुर्ग पुलिस ने मोहन नगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी रकम और मोबाइल फोन जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि श्रीनगर उरला क्षेत्र में एक युवक मोबाइल के जरिए रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ-सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदेही युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जहां मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेलते पाया गया। पूछताछ एवं पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 325/2026 के तहत धारा 6, 7 एवं 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश सिंह राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी आदित्य नगर, दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,500 रुपये नगद एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया है। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 21,500 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से मोबाइल के माध्यम से जुआ-सट्टा संचालन कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध जुआ, सट्टा एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button