Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़: कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने घर-घर जनगणना कार्य का किया निरीक्षण, प्रगणक से जानी जमीनी हकीकत

Ad

सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत चन्दई में चल रहें जनगणना कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणक रुक्मिणी देवांगन से जनगणना कार्य के बारे में पूछताछ कर कार्य करने में आ रही टेक्निकल या व्यावहारिक सुविधा और असुविधा की जानकारी ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि भारत में जनगणना अभियान के रूप मे घर घर जाकर मकान सूचीकरण 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जायेगा। इसके तहत लगभग 33 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें घर की स्थिति, पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य सुविधाओं की जानकारी शामिल होगी। मुख्य जनगणना फरवरी 2027 से शुरू होकर मार्च 2027 तक पूरी की जाएगी। नागरिकों की सामाजिक आर्थिक स्थिति का आंकलन किया जाएगा।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button