Advertisement Carousel
Add
Blog

चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3600 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना चकरभाठा पुलिस ने 12 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर 09 चकरभाठा क्षेत्र में रेड कार्रवाई की।

Advertisements
Advertisements


दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी अमित वर्मा (30 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 09 चकरभाठा को अवैध रूप से महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कुल 18 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध नशे एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button