Advertisement Carousel
Blog

शांति व्यवस्था बनाए रखने चकरभाठा पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई बीएनएसएस की धाराओं के तहत 5 आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई

Advertisements

चकरभाठा पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 5 बदमाश गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने बीट प्रणाली के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 5 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना चकरभाठा क्षेत्र में लगातार चलित थाना एवं जन चौपाल का आयोजन कर आम नागरिकों को साइबर फ्रॉड, यातायात नियम, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवाद, मारपीट एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।
इसी दौरान गुंडा बदमाशों एवं चाकूबाजों के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर थाना चकरभाठा पुलिस ने 12 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में —

Advertisements
Advertisements


भरत नागवानी (19 वर्ष) निवासी विकास नगर चकरभाठा
देव साहू (43 वर्ष) निवासी विकास नगर चकरभाठा
महावीर पांडे (48 वर्ष) निवासी नया पारा वार्ड क्रमांक 4 चकरभाठा
अजय उर्फ भालू वर्मा (26 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 9 चकरभाठा
पप्पू सौरा (40 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 5 अचानकपुर चकरभाठा शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।
थाना चकरभाठा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में प्रभावी बीट प्रणाली के माध्यम से कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button