Advertisement Carousel
Blog

चोरी का 2 किलो तांबा तार और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त किसानों के बोरवेल के केबल वायर चोरी का खुलासा, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

खेतों से केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले की पुसौर पुलिस ने खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए बोरवेल के केबल वायर चोरी करने वाले दो सक्रिय चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के केबल को जलाकर निकाला गया करीब दो किलो तांबे का तार और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुसौर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र के किसानों द्वारा खेतों में लगे बोरवेल के केबल वायर चोरी होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी बीच रेंगालपाली निवासी ऋषिकेश साव उर्फ संतोष साव ने अपने खेत से करीब 100 मीटर केबल वायर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई।


मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेंगालपाली निवासी विक्रांत सिदार और दिगम्बर मांझी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के केबल से निकाला गया करीब दो किलो तांबे का तार तथा घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13 AV-0523 बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस और पुसौर थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button