Advertisement Carousel
Blog

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 56 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 56 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 56 पाव देशी प्लेन शराब एवं नगदी रकम जप्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को ग्राम पडावपारा स्थित संतोषी मंदिर के पास अवैध शराब बिक्री का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो क्लिप प्राप्त होते ही थाना कोटा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में दबिश दी।

Advertisements
Advertisements


मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पडावपारा, संतोषी मंदिर के पास रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी शांति लाल जाधव (40 वर्ष) निवासी पडावपारा को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 180 एमएल क्षमता वाली देशी प्लेन शराब की कुल 56 शीशियां बरामद हुईं। जप्त शराब की कुल मात्रा 10 लीटर 80 एमएल बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4480 आंकी गई है। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त ₹300 नगद भी जप्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button