Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

नारी शक्ति, साहस और खेल भावना का अद्भुत संगम

CG NEWS: रायपुर। क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन झूलेलाल धाम, कैनल रोड, रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने साहस, आत्मविश्वास और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों और दर्शकों की उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक श्री सुनील सोनी, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की।

Advertisements

इस अवसर पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती अनामिका सिंह, पार्षद श्री मनोज वर्मा, श्रीमती नीता डुमरे, श्रीमती हर्षा साहू, भारवी वैष्णव, पद्मा शर्मा, सुमन यादव और खुशबू शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अवस्थी सर, श्री जितेंद्र बड़वानी (पूर्व पार्षद), श्रीमती सीमा संतोष साहू (पार्षद), श्री सचिन मेघानी (पार्षद), क्रीड़ा भारती अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, प्रांत मंत्री श्री सुमित उपाध्याय, सोनवानी जी, भरत बरेट, भूषण साहू, नीरज शुक्ला, रोहित द्विवेदी एवं अन्नू कंवर की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और समाज में नारी सशक्तिकरण का संदेश मजबूत करना रहा। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन क्रीड़ा भारती की टीम और सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हो सका। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button