Advertisement Carousel
Blog

IPL सट्टे पर जैजैपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार गेमिंग ऐप से चल रहा था सट्टे का खेल, आरोपी न्यायिक रिमांड पर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप से IPL सट्टा ऑपरेट, पुलिस ने दबोचा आरोपी

Advertisements

ऑनलाइन सट्टे पर जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
IPL और गेमिंग ऐप से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
सक्ती। आईपीएल क्रिकेट मैचों एवं ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के माध्यम से संचालित सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैजैपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिलेभर में आईपीएल सट्टा एवं ऑनलाइन गेमिंग एप्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना जैजैपुर और साइबर सेल द्वारा लगातार मुखबिर तैनात कर सूचना संकलित की जा रही थी।

Advertisements
Advertisements


इसी दौरान 09 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करौवाडीह निवासी अशोक मनहर अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप एवं आईपीएल क्रिकेट मैचों में पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिला रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम करौवाडीह के संगम चौक में देर रात रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने एक व्यक्ति को मोबाइल सहित पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक मनहर पिता देवीलाल मनहर उम्र 34 वर्ष निवासी करौवाडीह बताया।
जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन मॉडल Y56 5G जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए बताई गई है। मोबाइल की ऑनलाइन हिस्ट्री एवं चैट की जांच में GAME WIN 247, KALYAN FIX GAME और Sridevi Panal Chart जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म संचालित होना पाया गया। आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए आईडी बनाकर लोगों को व्हाट्सएप पर गेमिंग नंबर भेजता था तथा फोनपे के माध्यम से सट्टे की रकम प्राप्त करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 126/2026 धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सीपी कंवर सहित पुलिस एवं साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button