Advertisement Carousel
Blog

मेधावियों का सम्मान, कलेक्टर ने दिए सफलता के मंत्रलक्ष्य पर फोकस और अनुशासन से मिलती है कामयाबी — कलेक्टर जन्मेजय महोबे जिले के 163 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र“रुचि और क्षमता के अनुसार चुनें करियर” — कलेक्टरआकांक्षा विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित

Advertisements

विद्यार्थी प्रोत्साहन एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला में मेधावियों का सम्मान
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने दिए सफलता के मंत्र, कहा- लक्ष्य पर फोकस और अनुशासन से मिलती है कामयाबी
जांजगीर-चांपा,
आकांक्षा आवासीय विद्यालय जांजगीर में आयोजित “विद्यार्थी प्रोत्साहन एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला” में जिले के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

Advertisements
Advertisements


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण और अनुशासन बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनने की सलाह देते हुए कहा कि यदि किसी विद्यार्थी को पढ़ाई में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो जिला प्रशासन हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।
जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी। वहीं एसडीएम जांजगीर एवं आकांक्षा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री सुब्रत प्रधान ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित आकांक्षा निःशुल्क आवासीय कोचिंग की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इसका लाभ लेने की अपील की।


कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका समाधान कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम तथा आईआईटी खड़गपुर के छात्र युगल साहू ने किया।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल मेरिट सूची में नैतिक गौतम एवं लोकेश राठौर तथा हायर सेकेंडरी मेरिट सूची में कु. खुशबू देवांगन सहित 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले के 163 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के. सिन्हा, श्री मनोज पांडेय, एबीईओ श्रीमती पुष्पा कोरी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, अभिभावक, प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक कुमार यादव द्वारा किया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button