Advertisement Carousel
Blog

“ऑपरेशन आघात” में पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों का गांजा जब्त ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, 3 आरोपी दबोचे गएरायगढ़ स्टेशन के बाहर पुलिस का छापा, 17 किलो से ज्यादा गांजा बरामद ओडिशा से खुरई सप्लाई करने जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने पकड़ा

Advertisements

रायगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट

Advertisements

रेलवे स्टेशन के बाहर 18 किलो गांजा के साथ ओडिशा के 3 तस्कर गिरफ्तार

“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुरई (मध्यप्रदेश) में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था गांजा
रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली, साइबर थाना और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग क्षेत्र से करीब 18 किलो गांजा के साथ ओडिशा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मादक पदार्थ को मध्यप्रदेश के खुरई में बिक्री के लिए ले जा रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने शिव मंदिर के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर बैठे हुए हैं और किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग और ट्रॉली से कुल 17.726 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 76 हजार रुपये बताई गई है। साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने कुल 1 लाख 79 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

Advertisements


पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सिद्धांत गोन्डा, कश्यप साहनी और चंद्रिका साहनी निवासी जिला कंधमाल (ओडिशा) बताया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा ओडिशा से खरीदकर मध्यप्रदेश के खुरई में बेचने के लिए ले जा रहे थे। गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज उनके पास नहीं मिला।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button