Advertisement Carousel
Add
Blog

बिल्हा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट करने वाला आरोपी जेल भेजा गया ढाबे के बाहर पैसे नहीं देने पर चालक और हेल्पर से मारपीट वाहन का शीशा तोड़कर मचाया उत्पात, आरोपी न्यायिक रिमांड परटोल प्लाजा के पास अवैध वसूली का खेल, पुलिस ने दबोचा आरोपी

Ad

Advertisements

वाहन खड़ी करने के नाम पर अवैध वसूली, आरोपी गिरफ्तार
बिल्हा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चालक और हेल्पर से मारपीट कर वाहन का शीशा तोड़ा
बिलासपुर। थाना बिल्हा पुलिस ने वाहन खड़ी करने के नाम पर अवैध वसूली एवं मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी द्वारा वाहन चालक और हेल्पर से मारपीट कर वाहन का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया था, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सनोज कुमार यादव पिता विरेन्द्र यादव उम्र 32 वर्ष निवासी बिल्हा मोड़ थाना हिर्री जिला बिलासपुर ने 09 मई 2026 को थाना बिल्हा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुढीपार टोल प्लाजा के पास मिथलेश गेंदले द्वारा ढाबा के बाहर वाहन खड़ी करने के नाम पर अवैध रूप से पैसों की मांग की जा रही थी। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने चालक एवं हेल्पर के साथ मारपीट की और वाहन के सामने का कांच तोड़ दिया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मिथलेश गेंदले पिता विजेन्द्र गेंदले उम्र 28 वर्ष निवासी मुढीपार थाना बिल्हा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 252/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1), 324 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button