Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

हनुमान टेकरी कुनकुरी में 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल हनुमान टेकरी कुनकुरी में 10 मई को 19वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन हनुमान टेकरी के संस्थापक स्वर्गीय रमेश बजाज “काका जी” की स्मृति में हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

Advertisements

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम का आयोजन उनके सुपुत्र विवेक कुमार बजाज द्वारा अपने पिता के बताए मार्ग और परंपराओं का पालन करते हुए किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर विधिवत पूजा-पाठ, हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

हनुमान टेकरी के पंडित श्री गोविंद शर्मा, सह आचार्य राजू शर्मा एवं श्याम मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। हवन कार्यक्रम में विवेक-शोभा बजाज, विनोद-ऋतु मिश्रा, राजू-स्मृति गुप्ता तथा अमर-आरती दास ने जोड़े के रूप में भाग लेकर आहुति दी।

इस धार्मिक आयोजन में कुनकुरी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति सदस्य शामिल हुए और पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम 7 बजे नेत्रहीन गायक द्वारा भव्य धार्मिक भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक कुमार बजाज, अमर दास, विनोद मिश्रा, राजू गुप्ता, अखिलेश साहू, श्याम सुंदर बंग, राधेश्याम हेड़ा, पारस साहू, जसवंत सिंह, दयाल राम, शिवराम गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, नटवर बजाज, श्यामसुंदर दुबे, नगेसिया जी, बिहार नायक, शिव कुमार बंग, अशोक मिश्रा, जीवेश मिश्रा, आदित्य, अंश, रोहित मक्कड़, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महिला मंडल में गीता देवी बजाज, शीतल बजाज, शोभा बजाज, स्मृति गुप्ता, आरती दास, ऋतु मिश्रा, वंशिका, प्रियांशु, प्रतिमा महंत, अनु मक्कड़, प्रभावती मिश्रा, सुनीता त्रिपाठी सहित नगर की महिलाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

स्थापना दिवस के इस भव्य आयोजन ने पूरे कुनकुरी नगर को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button