Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, 52 पाव देशी शराब व मोटर साइकिल जब्त – आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, 52 पाव देशी शराब व मोटरसाइकिल जब्त – आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) तथा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 39,160 रुपये बताई गई है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10 AF 2559 में अवैध रूप से शराब लेकर सिरगिट्टी ट्रांसपोर्ट नगर से चकरभाठा की ओर आ रहा है।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की टंकी के सामने रखी प्लास्टिक बोरी में 52 पाव देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कैलाश साहू (25 वर्ष) निवासी अचानकपुर, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर बताया।
पुलिस द्वारा शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन आरोपी कोई लाइसेंस या कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 47 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 जनअपील
चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button