Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कुनकुरी के दुगडुगिया में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगडुगिया में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया।

Advertisements
Advertisements

हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Advertisements

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button