Advertisement Carousel
Add
Blog

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो नग धारदार हथियार भी जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अभिषेक सोनवान (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 25 भाठापारा जांजगीर एवं गौरव किरण (19 वर्ष), निवासी ग्राम घनवा जांजगीर को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
मामले में जिला पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल (IPS) के निर्देश पर असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि केरा रोड स्थित देशी शराब भट्टी के पास कुछ युवक धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो धारदार हथियार बरामद किए गए। दोनों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button