Advertisement Carousel
Blog

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर हादसा, कई घायल — प्रशासन की तत्परता से राहत कार्य तेज

Ad

Advertisements

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर हादसा, कई घायल — प्रशासन की तत्परता से राहत कार्य तेज
सक्ती,

Advertisements


जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को भीषण बॉयलर दुर्घटना हो गई, जिसमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रण में ले लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व किया। प्रशासन ने बिना देर किए एम्बुलेंस, चिकित्सा दल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को सक्रिय करते हुए घायलों को प्राथमिकता के आधार पर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रयासों के चलते राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा मौके पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया था और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखते हुए समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए हैं, ताकि राहत एवं उपचार कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button