Advertisement Carousel
Blog

चावल व्यापार के नाम पर 1.70 लाख की ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार मोबाइल और फोनपे के जरिए सौदा कर रकम हड़पने वाला शातिर आरोपी कोतवाली पुलिस व साइबर टीम के हत्थे चढ़ा

Ad

Advertisements


चावल व्यापार के नाम पर 1.70 लाख की ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल और फोनपे के जरिए सौदा कर रकम हड़पने वाला शातिर आरोपी कोतवाली पुलिस व साइबर टीम के हत्थे चढ़ा

जांजगीर-चांपा पुलिस ने चावल खरीदी-बिक्री के नाम पर 1 लाख 70 हजार रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी मोबाइल के जरिए सौदा तय कर ऑनलाइन भुगतान लेने के बाद फरार हो जाता था।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल, निवासी जांजगीर ने 12 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि चावल ब्रोकर के माध्यम से आरोपी ओम प्रकाश शर्मा से 900 क्विंटल चावल 2980 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सौदा तय हुआ था।
आरोपी ने ट्रक भाड़ा और अन्य खर्च के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 70 हजार रुपए फोनपे और बैंक खाते के जरिए ले लिए। इसके बाद आरोपी ने फर्जी बिल भेजकर अपना मोबाइल बंद कर लिया और माल भी नहीं भेजा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की।

साइबर तकनीक की मदद से आरोपी की लोकेशन बिहार के अररिया जिले में ट्रेस की गई। CSP योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में टीम को बिहार रवाना किया गया, जहां मालद्वार क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Advertisements
Advertisements


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल फोन, बैंक खाता और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा, पिता दीप लाल शर्मा, निवासी बिहार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, निरीक्षक सागर पाठक, एएसआई मुकेश पांडेय सहित साइबर टीम के जवानों का विशेष योगदान रहा।

सावधान रहें, ऑनलाइन सौदों में सतर्कता ही सुरक्षा है

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button