Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

ऑपरेशन प्रहार 2.0: रीवा जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

एनडीपीएस एक्ट व म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा श्री गौरव राजपूत के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैहर डॉ. चंचल नागर के मार्गदर्शन एवं अनु.अधि. पुलिस अमरपाटन ख्याति मिश्रा व थाना प्रभारी ताला निरी. महेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नशे के कारोबार से जुड़े आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण
दिनांक 06.04.26 को उप निरी. नागेश्वर प्रसाद मिश्रा चौकी प्रभारी पुलिस चौकी मुकुन्दपुर के हमराह स्टाफ गोविन्दगढ़ बेला मार्ग मे यातायात व्यवस्था बनाते दौरान 01 संदिग्ध व्यक्ति सफेद रंग की बोरी मे अवैध नशीली कफ सिरप ले जाते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर पंचानों के समक्ष पूछताछ कर बोरी की तलाशी लेने पर 10 शीशी कोडीन फास्फेट युक्त अवैध नशीली आनरेक्स कफ सिरप लिये होना पाया गया जो नाम पता पूछने पर अपना नाम विवेक उर्फ बलदाउ गुप्ता पिता विनोद कुमार गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मुकुन्दपुर थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.) का होना बताया जिसके कब्जे से 10 शीशी कोडीन फास्फेट युक्त अवैध नशीली आनरेक्स कफ सिरप जप्त किया जाकर पूछताछ की गयी जिसमे आरोपी विवेक गुप्ता द्वारा अपने साथियों को नाम बताये गये हैं बाद आरोपी विवेक गुप्ता को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 6/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है एवं आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

जप्त मशरुका
01. 10 शीशी नशीली आनरेक्स कफ सिरप कीमती -1800/- रु.
02. 01 नग वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती -15000/रु
3. फरार आरोपी – अन्य दो आरोपी पता तलाश जारी

सराहनीय भूमिका- निरी. महेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी ताला, उप निरी. नागेश्वर प्रसाद मिश्रा चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर, प्र.आर. राजभान सिंह, प्र.आर. इच्छालाल तिवारी, आर. आशीष मिश्रा, आर. विवेक मिश्रा सै.सुन्दरलाल शर्मा, 

नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button