Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, 39 आवेदन प्राप्त

Ad

Advertisements

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, 39 आवेदन प्राप्त
सक्ति,

Advertisements


जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल सौंपते हुए निर्देशित किया कि सभी मामलों का नियमानुसार शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements


जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में राजस्व प्रकरण, पेयजल समस्या, विद्युत बिल, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि सीमांकन, मुआवजा, छात्रावास प्रवेश, सामुदायिक भवन निर्माण एवं केबल वायर बदलने जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। ग्राम पासीद के नारायण प्रसाद राठौर ने लंबित प्रकरण में शीघ्र प्रतिवेदन जारी करने, आमादहरा के दिलीप सिंह कंवर ने केबल वायर बदलने, देवगांव की कचरा बाई ने आवास निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने तथा सुवाडेरा की ललिता कंवर ने छात्रावास में प्रवेश दिलाने की मांग की।
इसी प्रकार मरघटी के कमल यादव ने भूमि सीमांकन, खम्हरिया के नगेश कुमार ने डोलोमाइट माइंस से मुआवजा दिलाने, सिंघनसरा के ग्रामीणों ने भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट दूर करने तथा वार्ड क्रमांक 01 के राम कुमार काठे ने बिजली बिल माफी एवं नामांतरण की मांग रखी। वहीं कुरदा की जमुना देवी ने शासकीय भूमि में त्रुटिपूर्ण नाम दर्ज होने की शिकायत प्रस्तुत की।


उल्लेखनीय है कि आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाती है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button