Advertisement Carousel
Blog

अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 204 पाव अवैध शराब बरामद एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त — पूर्व में भी दर्ज हैं मामले

Advertisements

अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 204 पाव अवैध शराब बरामद
एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त — पूर्व में भी दर्ज हैं मामले
जांजगीर-चांपा,
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 204 पाव अवैध शराब जब्त कर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन की सूचना पर अकलतरा पुलिस टीम द्वारा तरोद चौक में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान अर्जुनी की ओर से आ रहे दो संदिग्धों को रोका गया, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम सहदेव बंजारे (23 वर्ष) एवं शंकर खाण्डे (28 वर्ष), निवासी अकलतरा बताया।

Advertisements
Advertisements


तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 100 पाव देशी प्लेन शराब एवं एक मोटरसाइकिल (CG11AZ 5541) बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त शराब अल्का बंजारे (38 वर्ष) के घर छोड़ने जा रहे थे और इससे पहले भी करीब 100 पाव शराब उसके घर में रख चुके हैं।
इसके बाद पुलिस टीम ने अल्का बंजारे के घर पर दबिश दी। दरवाजा नहीं खोलने पर पंचनामा व वीडियोग्राफी के बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां से 180 एमएल की देशी प्लेन शराब की 91 शीशियां (16.380 लीटर) एवं सुपर जीपसी फाइन व्हिस्की की 13 शीशियां (2.340 लीटर) कुल 8580 रुपये की शराब बरामद की गई।
इस प्रकार कुल 204 पाव अवैध शराब जब्त की गई। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज हैं। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र कश्यप, प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत, शरीफ खान तथा आरक्षक महेंद्र राज, कृष्णा पटेल, राज पांडे एवं रश्मि भदौरिया का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button