Advertisement Carousel
Blog

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल

Advertisements

जांजगीर-चांपा,

Advertisements

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल
जांजगीर-चांपा,
जिले में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध सख्ती के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि नाबालिग बालिका को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

Advertisements


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सुनील कश्यप उर्फ मोलू (21 वर्ष), निवासी ग्राम गौद, जांजगीर, नाबालिग को अपने साथ ले जाकर शादी का झांसा देकर डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़िता द्वारा अपने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम गौद से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत कार्रवाई कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, आरक्षक शंकर राजपूत एवं हजारी मेरसा का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button