Advertisement Carousel
Blog

गांव-गांव, द्वार-द्वार पहुंच रहा सुशासन — जनसमस्या निवारण शिविरों का आगाज

Advertisements

गांव-गांव, द्वार-द्वार पहुंच रहा सुशासन — जनसमस्या निवारण शिविरों का आगाज

Advertisements


नवागढ़ के ग्राम सरखों में आयोजित शिविर, 1334 आवेदन प्राप्त
त्वरित समाधान और योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ के दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा,

Advertisements


मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के तहत जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से 1 मई से 10 जून 2026 तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में “जनसमस्या निवारण शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी

शिविर में जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन और हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां भी सौंपी गईं।

शिविर में कुल 1334 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1265 मांग और 69 शिकायत से संबंधित हैं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निपटारे के लिए कैम्प कोर्ट के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आवेदनों की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया।

शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, पशु चिकित्सा, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, श्रम, लोक निर्माण, जल संसाधन, वन, उद्योग, बैंकिंग, परिवहन, खाद्य, विद्युत एवं रोजगार सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button