Advertisement Carousel
Blog

जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ मकान सूचीकरण व गणना कार्य शुरू, घर-घर जाकर जुटाई जाएगी जानकारी

Advertisements

जांजगीर-चांपा,

Advertisements

जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ
मकान सूचीकरण व गणना कार्य शुरू, घर-घर जाकर जुटाई जाएगी जानकारी
जांजगीर-चांपा,
भारत की आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में 1 मई से मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में यह सर्वे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर किया जाएगा।

Advertisements


इस चरण के अंतर्गत प्रगणक प्रत्येक मकान का सर्वे कर भवन की स्थिति, निर्माण सामग्री, उपयोग (आवासीय/व्यावसायिक), कमरों की संख्या, पेयजल, शौचालय, बिजली, गैस सुविधा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे।


जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं आधुनिक बनाने के लिए इस बार डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जा रहा है, जिससे डेटा संकलन अधिक सटीक और तेज़ी से हो सके।
कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि जनगणना का यह प्रथम चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी आधार पर आगामी वर्ष जनसंख्या गणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।


साथ ही कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मकान सूचीकरण कार्य समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए। सभी प्रगणकों को निर्धारित प्रारूप एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


जिला प्रशासन द्वारा सर्वे कार्य की सतत निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके और जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button