Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर-एसपी ने नीट परीक्षा तैयारियों का किया निरीक्षण परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शी व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

Advertisements

जांजगीर-चांपा,

Advertisements

कलेक्टर-एसपी ने नीट परीक्षा तैयारियों का किया निरीक्षण
परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शी व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


आगामी 3 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं।


वहीं, पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को भी निर्देशित किया कि निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री शशि चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button