Advertisement Carousel
Add
Blog

चौकी नैला पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

चौकी नैला पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा  जिले की नैला चौकी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को सूचना मिली कि कुछ युवक पुरानी रंजिश के चलते हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी नैला पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार सूर्यवंशी (22 वर्ष) एवं देवराज कुमार सूर्यवंशी (20 वर्ष) निवासी नैला के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से धारदार चाकू बरामद किया।

Advertisements


पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध Arms Act, 1959 की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में नैला चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button