Advertisement Carousel
Add
Blog

होली में शर्मनाक हरकत: नाबालिगों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

होली में शर्मनाक हरकत: नाबालिगों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा

होली उत्सव के दौरान नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने के मामले में सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 मार्च 2026 को जिला अस्पताल से सूचना मिली कि ग्राम सुकली में होली उत्सव के दौरान कुछ नाबालिग बच्चों को शराब पिलाए जाने के कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों और उनके परिजनों से पूछताछ की।

Advertisements


जांच में सामने आया कि 3 मार्च की रात करीब 7:30 बजे ग्राम सुकली में आरोपी सोनू दरवेश (34 वर्ष) निवासी इंदिरा आवास वार्ड नंबर 4 भाटापारा सुकली अपने घर के सामने साउंड बॉक्स लगाकर डांस कर रहा था। इसी दौरान तीन नाबालिग बच्चे वहां पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी ने अपने घर से कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को दबावपूर्वक पिला दी। शराब के प्रभाव से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी होने लगी, जिसके बाद परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा सीएसपी कोतवाली योगिता बालिका खापर्डे को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर ग्राम सुकली में दबिश दी और आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी शुरू में पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास जब्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा एवं आरक्षक दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button