Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

बीजापुर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 5 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

Ad

बीजापुर/नारायणपुर/सुकमा। शीर्ष माओवादी नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु को एक दिन पहले मार गिराने के बाद भी सुरक्षाबल का अभियान जारी है. गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडिया के जंगलों में जारी मुठभेड़ में डीआरजी ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है. इस दौरान दो जवानों के घायल होने की खबर है. वहीं नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है.

Advertisements

बता दें कि एक दिन पहले ही बुधवार को अबूझमाड़ के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अब तक के सबसे बड़े अभियान में डीआरजी के जवानों ने माओवादी संगठन के महासचिव और शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु के साथ कुल 27 नक्सलियों को मार गिराया था. इसके बाद भी सुरक्षाबल के जवानों ने बिना विराम लिए नक्सलियों के खात्मे में जुटे हुए हैं.

Advertisements

अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्यवाही 04 आरोपियों के कब्जे से कुल 120 लीटर महुआ शराब जप्त

अबूझमाड़ ऑपरेशन अभियान के दौरान कल 21 मई को शाम लगभग 7 बजे आईईडी की चपेट में आने से DRG बीजापुर के जवान रमेश हेमला शहीद हो गए. इससे पूर्व 21 मई को ही सुबह नक्सली हमले का बहादुरी से सामना करते हुए नारायणपुर जिले के औरचा थाना क्षेत्र के ग्राम भटबेडा का निवासी डीआरजी टीम के सदस्य

खोटलूराम कोर्राम शहीद हो गए थे. दोनों शहीद जवानों का पार्थिव शरीर नारायपुर जिला मुख्यालय में लाया जा रहा है, जहां सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. इस बीच अबूझमाड़ के जंगलों में मारे गए 27 नक्सलियों के शव को लेकर मुठभेड़ स्थल से हेलिकॉप्टर निकल गया है. कुछ देर में हेलिकॉप्टर के नारायणपुर हैलीपेड में पहुंचने की उम्मीद है.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button