```html ```

नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का प्रहार, लगभग 35 लाख रु का 1 क्विंटल गांजा किया जप्त

जशपुर से शिवकुमार यादव की रिपोर्ट

➡️ जशपुर पुलिस की नाकाबंदी हुई सफल, गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

➡️ मुखबिर की सूचना पर तपकरा घुमरा बनडेगा जाने वाले मार्ग पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा

➡️ दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के रहने वाले, मारुति स्विफ्ट कार से गांजा को ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे

➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना थाना तपकरा में 20(ख)ii(ग) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध

➡️नाम आरोपी -1. सूरज गौतम पिता धीरन बलीराम गौतम उम्र  19 वर्ष निवासी  मुशीलाठपुर थाना भदोही जिला भदोही (उत्तरप्रदेश)

2. शिवम गुप्ता पिता वालेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी सहरमा, दुर्गागंज थाना बरसठी जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.01.25  के प्रातः तपकरा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की एक मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP09CM-8238 से  दो व्यक्ति उड़िसा राज्य से गांजा लेकर तपकरा , घुमरा,बनडेगा मार्ग से होते हुए उत्तरप्रदेश की ओर बिक्री करने के उद्देश्य से ले जा रहे हैं, जिसमे चालक नीला रंग का के जींस पैंट व स्लेटी रंग का स्वेटर पहना है तथा कार के पीछे सीट में बैठा व्यक्ति नीला रंग का जैकेट व स्लेटी रंग का पैंट पहना है।

           जिस पर थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर द्वारा मुखबीर की सूचना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया।

        पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर थाना तपकरा व थाना फरसबाहार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा  मुखबीर की सूचना के आधार पर तपकरा, घुमरा, बनडेगा मार्ग में तत्काल नाकाबंदी की गई, तथा आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था, कि इसी दौरान मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP09CM-8238 आता दिखाई दिया, जिसे नाकाबंदी कर रोक कर तलाशी लेने पर ड्राइवर के बगल वाली सीट के नीचे 07 पैकेट, पीछे की सीट के नीचे से 11 पैकेट व कार के पीछे डिक्की से 28 पैकेट इस प्रकार कुल 46 पैकेट, भूरे रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ गांजा बरामद किया गया। बरामद किए गए गांजे का कुल वजन 1 क्विंटल के करीब है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रु है।

             कार से गांजे के तस्करी कर रहे आरोपियों क्रमशः सूरज गौतम पिता धीरन बलीराम गौतम उम्र  19 वर्ष निवासी  मुशीलाठपुर थाना भदोही जिला भदोही (उत्तरप्रदेश)

2. शिवम गुप्ता पिता वालेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी सहरमा, दुर्गागंज थाना बरसठी जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश)

को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही तस्करी के लिए प्रयुक्त कार, आरोपियों के मोबाइल, को भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।

          आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर थाना तपकरा में 20(ख)ii(ग) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है । आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा जावेगा।
     
              नाकाबंदी एवं मादक पदार्थ गांजा  की बरामदगी तथा आरोपीयो की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक श्री विवेक भगत, सहायक उप निरीक्षक श्री अनिल कामरे , प्रधान आरक्षक श्री अजय लकड़ा,  आरक्षक सजीत मिंज, शिवशंकर, अविनाश लकड़ा, हरिशंकर साय, महिला आरक्षक  नीलम पैंकरा  नगर सैनिक जीवन मुडू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
             पुलिस अधीक्षक ने उक्त मामले में बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि गांजे की तस्करी होने वाली है, तीन थानों की पुलिस को नाकेबंदी में लगाया गया था, अंततः तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आए। इसके मास्टर माइंड को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

firstchhattisgarhnews

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग