Advertisement Carousel
Add
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री दरबार में सुनी गई दो अनाथ भाइयों की पुकार, सरकार बनी सहारा

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से अफजल अली

सीएम के निर्देश पर लखीमपुर खीरी प्रशासन की त्वरित पहल, स्पॉन्सरशिप योजना से लेकर शिक्षा तक शुरू हुई मदद

Advertisements
Advertisements

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने परिवार को 50 हजार की मदद, खाद्यान्न व सीएसआर किट सौंपी

लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में सोमवार को धौरहरा क्षेत्र के सरसवा गांव के अवयस्क अजय कुमार अपने बड़े भाई शिवांशु और बाबा-दादी सरला/अवधराम के साथ पहुंचे। माता-पिता की असामयिक मृत्यु के बाद बेसहारा हुए बच्चों ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मामला सामने आते ही सरकार और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया।

प्रार्थना पत्र में अवगत कराया गया कि दुर्घटना में माता का निधन हो गया था, जबकि पिता ने उपचार के दौरान 41 दिनों पश्चात दम तोड़ दिया। माता-पिता के निधन से दोनों अवयस्क बच्चों के समक्ष भरण-पोषण एवं शिक्षा का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया। आर्थिक संसाधनों के अभाव में पढ़ाई बाधित हो गई है तथा आजीविका का कोई स्थायी साधन उपलब्ध नहीं है।

Advertisements

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही लखीमपुर खीरी प्रशासन ने बिना विलंब मदद की प्रक्रिया शुरू कर दी।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर दोनों बच्चों का स्पॉन्सरशिप योजना में आवेदन कराकर सक्षम स्तर से स्वीकृति भी प्राप्त कर ली गई। अब दोनों बालकों को चार-चार हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिलेगी। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड को अंत्योदय कार्ड में परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि खाद्यान्न की चिंता समाप्त हो सके। संभावित सभी योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई भी प्रगति पर है। सबसे अहम पहल के तहत बच्चों की शिक्षा दोबारा शुरू कराने की व्यवस्था की गई। छोटे बालक का गांव के ही विद्यालय में कक्षा सात में प्रवेश करा दिया गया है, जबकि बड़े बालक को कक्षा नौ में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

डीएम के निर्देश पर परिवार को 50 हजार की मदद, खाद्यान्न व सीएसआर किट सौंपी

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर सोमवार शाम सीडीओ अभिषेक कुमार ने विकास भवन में संबंधित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही खाद्यान्न किट में आटा, चावल, दाल, तेल, बिस्किट, हल्दी, धनिया, मिर्च, भुना चना, नमक, माचिस व आलू उपलब्ध कराए गए।
इसके अतिरिक्त सीएसआर किट के तहत पानी की बोतल, छाता, टॉर्च (बैट्री सहित) व मच्छरदानी दी गई। दोनों बच्चों को स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, स्कूली ड्रेस, जूते, मौजे व स्वेटर, कंबल भी प्रदान किए गए। बाद में परिवार को सरकारी वाहन से उनके घर भिजवाया गया।

बताते चलें कि दोनों बच्चे अपनी दिवंगत माता फूलमती के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास में बाबा-दादी के साथ रह रहे हैं। दादी सरला के अनुसार बाबा अवधराम के नाम दो बिस्वा भूमि भी है, जो पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी भी है। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड से खाद्यान्न मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button