Advertisement Carousel
Blog

विकसित भारत की नींव को मजबूत करने वाला बजट – टिकेश्वर गबेल

Advertisements

विकसित भारत की नींव को मजबूत करने वाला बजट – टिकेश्वर गबेल

Advertisements

सक्ती – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 देश की अर्थव्यवस्था को गति देने, व्यापक रोजगार सृजन करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला बजट है।
केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने बजट की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत को नई उड़ान देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन, उद्योग, किसान, युवा और महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला दूरदर्शी बजट है।
जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में 8 लाख आवास के लिए केंद्र सरकार अपना हिस्सा बढ़ाएगा,राज्य के किसानों को डिजिटल रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन को तेजी से लागू किया जाएगा बजट में रेल सड़क स्वास्थ्य परिवहन जैसे बुनियादी ढांचे पर ध्यान दिया गया है ई बस सेवा का विस्तार किया जाएगा बस्तर एवं सरगुजा के सड़कोंके लिए अतिरिक्त आबंटन जनजातीय स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा एवं खेल हब का विकास किया जाएगा बजट में आर्थिक सुधारों पर विशेष जोर दिया गया है। विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती देने के लिए बायोफार्मा शक्ति, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 तथा कैपिटल गुड्स को प्रोत्साहित करने की योजनाएं शुरू की गई हैं। साथ ही रेयर अर्थ और केमिकल पार्क की स्थापना से देश की औद्योगिक क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
जिलाअध्यक्ष ने बताया कि कपड़ा क्षेत्र में रोजगार सृजन हेतु 5-सूत्रीय कार्यक्रम, टेक्सटाइल क्लस्टर विकास और टेक्स-इको पहल से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं MSME क्षेत्र के लिए 10,000 करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड तथा नए क्रेडिट उपाय छोटे उद्योगों को नई मजबूती देव
बजट में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति देगा। ऊर्जा क्षेत्र में कार्बन कैप्चर तकनीक और शहरी विकास के लिए सिटी इकोनॉमिक रीजन की योजना भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र, क्षेत्रीय मेडिकल हब, डिजिटल शिक्षा और खेलो इंडिया जैसी योजनाएं आम नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाएंगी। कृषि क्षेत्रों में नारियल, चंदन, कोको और काजू जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा किसानों के लिए एग्रीस्टैक और आईसीएआर पैकेज को एकीकृत करने वाला एआई टूल ‘भारत-विस्तार लॉन्च किया जाएगा। मत्स्य पालन मूल्य श्रृंखला को मजबूत किया जाएगा। देश के हर जिले में महिला छात्रावास, ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए ‘शी-मार्ट स्थापित किए जाएंगे। दिव्यांगजनों के लिए आईटी और हॉस्पिटैलिटी में रोजगार के लिए ‘दिव्यांगजन कौशल योजना, सहायक उपकरणों तक पहुंच के लिए ‘दिव्यांग सहारा योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण सहित ऐसे कई बड़े योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया हैं।
कुल मिलाकर, केंद्रीय बजट 2026–27 गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया एक सशक्त और दूरदर्शी बजट है, यह बजट देश को चौथी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था से ऊपर ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट है

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button