Advertisement Carousel
Add
उत्तर प्रदेश

जनपद की हर ग्राम पंचायत में सजी ग्राम चौपाल, अमकोटवा में सीडीओ ने सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण के निर्देश

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से अफजल अली

डिप्टी सीएम की ग्राम चौपाल का जिलेभर में हुआ लाइव प्रसारण, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

लखीमपुर खीरी। ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को नई धार देने की दिशा में शुक्रवार को जनपदभर में बड़ा और प्रभावी कदम उठाया गया। शासन के निर्देश पर मनरेगा के स्थान पर लागू किए गए ‘विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025 (VB-G RAM G Act 2025)’ के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक साथ ग्राम चौपाल/ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। चौपालों में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और पंचायत कर्मियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

Advertisements
Advertisements

इसी क्रम में विकास खंड नकहा की ग्राम पंचायत अमकोटवा में आयोजित पूर्व निर्धारित ग्राम चौपाल की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने की। इस दौरान मुख्य रूप से प्रशिक्षु आईएएस मनीष धारवे मौजूद रही। सीडीओ ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने VB-G RAM G Act 2025 की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि अब ग्रामीणों को 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। साथ ही, समय से काम उपलब्ध न कराए जाने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का प्रावधान भी किया गया है। इस घोषणा पर ग्रामीणों ने संतोष और भरोसा जताया।

Advertisements

इस दौरान सीडीओ ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और पात्र ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

कार्यक्रम की एक खास कड़ी के रूप में श्रावस्ती जनपद में आयोजित ग्राम चौपाल से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संबोधन का लाइव प्रसारण जिले की सभी ग्राम पंचायतों में किया गया, जिसे ग्रामीणों ने बड़ी रुचि से सुना।

ग्राम चौपाल में जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, डीसी मनरेगा अमित सिंह परिहार, ग्राम प्रधान सहित पंचायत स्तर के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button