Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने नियत से चाकू से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने नियत से चाकू से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Advertisements

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू को किया गया बरामद

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपी के विरूद्ध धारा 296,109 BNS के तहत कार्यवाही किया गया

आरोपी रोहित सोनी उम्र 27 साल निवासी शंकर नगर चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा

प्रकरण के आरोपी आदतन अपराधी होने से गुंडा सुची में लाने की जा रही है थाना चांपा पुलिस द्वारा कार्यवाही
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.05.2025 को करीबन 06.45 बजे शाम को प्रार्थी फल खरीदनें के लिए नया बस स्टैण्ड चांपा तरफ गया था कि अपने दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था उसी समय आरोपी रोहित सोनी निवासी शंकर नगर चॉपा बोलनें लगा कि 10-15 दिन पहले मुझे अश्लील गलौच क्यों किये थे कहकर उसे अश्लील गाली गलौच देते हुए हत्या करने कि नियत से मो.सा. के डिक्की से चाकू निकालकर प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाया कि सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 206/2025 धारा 296,109 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विजय पाण्डे (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा के निर्देशन में आरोपी की थाना चांपा पुलिस द्वारा आरोपी रोहित सोनी निवासी शंकर नगर चांपा को पकड़ा जिसको अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने मेमोरेण्डम कथन मे दिनांक घटना को घटना कारित करना जुर्म स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा, उप निरी बी.एस. लकडा, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आर. माखन साहू, मुद्रिका दुबे, भूपेंद्र गोस्वामी, विरेश सिंह का सराहनीय योगदन रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button