Advertisement Carousel
Blog

जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामग्री जप्त

Ad

Advertisements

बेलगहना, जिला बिलासपुर

Advertisements

बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई – जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामग्री जप्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और “प्रहार अभियान’’ के तहत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बेलगहना पुलिस ने तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बहेरामुड़ा में जुआ खेल रहे छह आरोपियों को रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई इस रेड कार्रवाई में आरोपियों से नकदी 13,840 रुपये, 52 पत्ती ताश, एक बोरी फट्टी एवं एक एलईडी टॉर्च जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—

Advertisements

1. सुनील पेन्द्रो (35)

2. शनि केवट (45)

3. समारू मेश्राम (50)

4. सुनील कुमार कांशीपुरी (41)

5. लक्ष्मण सिंह उईके (58), सभी निवासी बहेरामुड़ा

6. श्रवण कुमार खुसरो (45), निवासी लहंगाभाठा

सभी आरोपियों को शासकीय स्कूल, बहेरामुड़ा के पीछे ताश से “काट-पत्ती’’ नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से मिली रकम व सामग्री को जप्त किया।

बेलगहना पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button