Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

स्वामी विवेकानंद स्मृति नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, पेनल्टी शूटआउट में फरसाबहार बना विजेता

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

स्वामी विवेकानंद स्मृति नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, पेनल्टी शूटआउट में फरसाबहार ने जशपुर को हराकर जीती ट्रॉफी

Advertisements

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Advertisements

जशपुरनगर। स्वामी विवेकानंद स्मृति नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता केरसई का मंगलवार को भव्य एवं रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबला फरसाबहार और जीआर जशपुर के बीच खेला गया, जिसमें निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। पेनल्टी शूटआउट में फरसाबहार की टीम ने दो गोल से बढ़त बनाते हुए जशपुर को पराजित कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है,इस मौके पर भरत साय पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव, दुलारी सिंह जिला पंचायत सदस्य,नटवर मूंदड़ा जिला कोषाध्यक्ष भाजपा,कपिलेश्वर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष,दिलीप साहू मंडल अध्यक्ष,विनोद पैंकरा मंडल महामंत्री,राजेश चौधरी अध्यक्ष भाजयुमो, संगीता वर्मा सरपंच,शिवकुमार गुप्ता उपसरपंच,गोपाल कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस प्रतियोगिता में विजेता टीम फरसाबहार को 51,000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता जीआर जशपुर को 21,000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें छत्तीसगढ़ , ओडिशा एवं झारखंड की टीमें शामिल रहीं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया, जिससे दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला।समापन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।आयोजन समिति की सफल व्यवस्था की सभी ने सराहना की।इस मौके पर सीताराम प्रसाद गुप्ता, अर्जुन प्रसाद साहू, दूधेश्वर साय, जयगोपाल यादव, राहुल कुमार वर्मा, नीरज वर्मा, अशोक यादव, नंदकुमार राम, शीला देवी पंच, अशांति प्रधान पंच सहित ग्रामीणजन शामिल हुए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button