Advertisement Carousel
Blog

पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार थाना जैजैपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Ad

Advertisements

पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
थाना जैजैपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Advertisements

जैजैपुर सक्ति

थाना जैजैपुर, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) क्षेत्र अंतर्गत पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को जैजैपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर से सूचना प्राप्त हुई कि आहिता संतोषी बाई रात्रे पति महेशराम रात्रे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सेंदरी, थाना जैजैपुर को गंभीर चोटों के साथ उपचार हेतु अस्पताल लाया गया है। अस्पताल पहुँचकर पुलिस द्वारा आहिता की चोटों का मुलाहिजा कराया गया तथा आहिता की रिपोर्ट पर देहाती नालिश दर्ज कर आरोपी

Advertisements

महेशराम रात्रे के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान डॉक्टर द्वारा आहिता के सिर में आई चोट को गंभीर किस्म की बताया गया तथा यह भी उल्लेख किया गया कि समय पर इलाज नहीं होने की स्थिति में आहिता की मृत्यु हो सकती थी। चिकित्सकीय राय के आधार पर प्रकरण में धारा 109(1) बीएनएस की वृद्धि की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी महेशराम रात्रे पिता स्व. राजाराम रात्रे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सेंदरी, थाना जैजैपुर को तलब कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया। साथ ही घटनास्थल से खून आलूदा एवं सादी मिट्टी तथा आहिता द्वारा घटना के समय पहने गए खून लगे कपड़ों को विधिवत जप्त किया गया।
विवेचना में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 01 फरवरी 2026 को अपराह्न 13.15 बजे विधिवत गिरफ्तार कर उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। प्रकरण अजमानतीय होने से आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जी.एस. राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम राठौर, प्रधान आरक्षक 56 निरेश नेताम, आरक्षक 295 गोविंद पटेल एवं आरक्षक 192 मनोज लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button