Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

एकता और भाईचारे के प्रतीक ईद मिलादुन्नबी जुलूस पर हुई फूलों की वर्षा, नगर अध्यक्ष ने किया स्वागत

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

नगर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने शामिल होकर इसे आकर्षक बनाया। धार्मिक झंडों, नारों और सजावट से नगर का माहौल उत्साह और श्रद्धा से सराबोर हो गया।

Advertisements
Advertisements

जुलूस जब नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचा तो नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, सभापति शंकर देव, पार्षद अश्विनी निषाद, देवचरण ध्रुव, अंबिका ध्रुव और चेलेश्वरी साहू ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। फूलों की बौछार से वातावरण खुशनुमा और धार्मिक आस्था से परिपूर्ण हो गया।

इस अवसर पर नगर के विभिन्न समाजों और धर्मों के लोग भी शामिल हुए और आपसी भाईचारे व सौहार्द्र का संदेश दिया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button