Advertisement Carousel
Add
Blog

शराब के पैसे नहीं दिए तो कर दी हत्या — मालखरौदा थाना पुलिस का खुलासा

Advertisements

जिला सक्ति

Advertisements

थाना मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सक्ति जिले से बड़ी खबर सामने आई है… जहाँ मालखरौदा थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर हुए विवाद में आरोपियों ने अपने ही गाँव के युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम जमगहन के मुक्तिधाम के पास 23 अक्टूबर को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान छोटूराम यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी दलालपाली के रूप में हुई थी।

Advertisements

पुलिस ने शव परीक्षण, गवाहों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की
जांच के दौरान पुलिस को संदेह गाँव के ही दो लोगों — धरमू अजगल्ले और विनोद अजगल्ले पर गया।


साइबर टीम की मदद से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया। बताया जा रहा है कि शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर जब मृतक ने इंकार किया, तो दोनों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव के निर्देशन में टीम ने दोनों आरोपियों को 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक अनवर अली, स.उ.नि. नाजिर हुसैन, संतोष तिवारी, चौकी प्रभारी फ़ग़ूराम, प्र.आर. दामोदर जयसवाल, कृष्णा तिवारी, आरक्षक सेतराम पटेल एवं साइबर टीम की भूमिका सराहनीय रही।
थाना मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तर
शराब के पैसे को लेकर हुआ विवाद… गला घोंटकर की हत्या… पुलिस ने किया खुलासा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button