Advertisement Carousel
Add
Blog

“वारदात से पहले ही पकड़ में आए आरोपी — पुलिस ने तीन धारदार हथियार किए जब्त”

Ad

Advertisements

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी चढ़े चांपा पुलिस के हत्थे

Advertisements

“जांजगीर-चांपा जिले में त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस की सख्ती जारी है।
चांपा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
जो धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहे थे।
तीनों आरोपियों को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने धर दबोचा।”

चांपा पुलिस टीम की फुटेज, जब्ती किए गए हथियारों के साथ।

“पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में चांपा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी,
तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहे हैं।”

पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ते हुए, जब्ती सामान का दृश्य।

Advertisements

“बैरियर चौक और सदर बाजार रोड के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
जिनके कब्जे से तीन नग धारदार हथियार बरामद किए गए।
सभी आरोपियों को आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।”

गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ अरुण सहिस, उम्र 22 वर्ष
2️⃣ राजा नेताम, उम्र 26 वर्ष
3️⃣ संतोष यादव, उम्र 36 वर्ष
— तीनों निवासी खिरसालीपारा, वार्ड नंबर 11, चांपा

“पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी किसी गंभीर घटना की योजना बना रहे थे,
लेकिन सक्रिय पुलिस टीम ने समय रहते कार्रवाई कर संभावित वारदात को टाल दिया।”

“इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक उमेंद्र मिश्रा,
दादूरैया ठाकुर, एएसआई ज्ञानप्रकाश खाखा,
आरक्षक मुद्रीका दुबे, जय उरांव, वीरेश सिंह, शंकर राजपूत और आकाश कालोसिया का विशेष योगदान रहा।”

“त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए
चांपा पुलिस की यह कार्रवाई एक मजबूत संदेश है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button