```html ```

आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़कर पीटा, हाथ-पैर बांधे गए

सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट

सरगुजा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है,जहां एक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को घर वालों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दि है, जिसके बाद मामला पंचायत तक पहुंच गया है, प्रेमी और प्रेमिका की पिटाई करने का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है,

पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आधी रात पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने पकड़ लिया, इसके बाद महिला के घर वालों ने प्रेमी के हाथ पैर बांधकर उसकी जमकर खातिरदारी की,

इतना ही नहीं महिला के भी हाथ पैर बांधकर घर वालों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी, कुछ लोगों के द्वारा प्रेमी और प्रेमिका की पिटाई करने का वीडियो भी बनाया गया है जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है,

बताया जा रहा है की प्रेमिका से मिलने पहुंच प्रेमी सूरजपुर जिले का रहने वाला है, जो आधी रात मौका पाकर शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका के हाथ पैर बांधकर घर वालों ने जमकर पिटाई कर दी है और इसके बाद गांव में सामाजिक बैठक कर मामले का निपटारा करते हुए शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया है, हालांकि अब तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *