Advertisement Carousel
Blog

वनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन में संयुक्त कार्रवाई, जैजैपुर क्षेत्र की दो आरा मिलें सीलबंद

Ad

Advertisements


वनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन में संयुक्त कार्रवाई, जैजैपुर क्षेत्र की दो आरा मिलें सीलबंद

Advertisements


सक्ती
वन संरक्षण एवं अवैध लकड़ी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। वनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन में सक्ती वन परिक्षेत्र की टीम एवं उड़नदस्ता दल ने संयुक्त रूप से जैजैपुर क्षेत्र में संचालित आरा मिलों पर छापामार कार्रवाई करते हुए दो आरा मिलों को सीलबंद कर दिया।

Advertisements


वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जैजैपुर क्षेत्र में हलेश्वर कुमार साहू, तुषार तथा गोपाल प्रसाद चंद्रा द्वारा संचालित आरा मिलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक अभिलेखों एवं वैधानिक प्रावधानों की बारीकी से जांच की गई। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित आरा मिलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।


वन विभाग का कहना है कि इस कार्रवाई से अवैध कटाई एवं लकड़ी के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगेगा। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन अपराधों के विरुद्ध सतत अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग ने सभी आरा मिल संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, अन्यथा विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button