Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

KPL चैप्टर-4: पंजाब किंग्स की लगातार चौथी जीत, अंक तालिका में पहुंची शीर्ष पर

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स को 26 रन से हराया
कुनकुरी। KPL चैप्टर-4 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। दिन के पहले मैच में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए सनराइजर्स को 26 रन से मात दी।
पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 101 रन बनाए। टीम की ओर से अरुण लकड़ा ने सर्वाधिक 38 रन की शानदार पारी खेली। पंजाब किंग्स की गेंदबाजी में विवेक यादव ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मात्र 5 रन देकर 2 विकेट झटके।
102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने तूफानी शुरुआत की। कप्तान पंकज राम ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, वहीं अरुण संन्यासी ने सिर्फ 6 गेंदों में 22 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मुकाबला एकतरफा बना दिया। पंजाब किंग्स ने 9वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के लिए पंकज राम को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
दिन के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 96 रन बनाए। टीम की ओर से शोएब ने 39 रन की उपयोगी पारी खेली। सनराइजर्स की तरफ से गौरव टोप्पो ने 2 विकेट हासिल किए।
97 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 10 ओवर में 70 रन ही बना पाई। राजस्थान रॉयल्स की ओर से फैज अंसारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर 4 विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए फैज अंसारी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दिया गया।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button