```html ```

शिलांग होटल के बाहर मिला राजा-सोनम का CCTV फुटेज, सोनम की खून से सनी जैकेट से जुड़ा बड़ा सुराग

इंदौर।’ के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम का शिलांग से एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह वीडियो 22 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक मोपेड से होटल पहुंचते नजर आ रहे हैं। यही मोपेड लावारिस हालत में मिली थी।

होटल के बाहर के सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम जैकेट निकालते हुए नजर आए।

इससे पहले सामने आए सीसीटीवी फुटेज में सोनम ने लाल और नीले रंग की जैकेट पहन रखी थी, जो सर्चिंग टीम को जंगल में मिली थी। जैकेट पर खून के निशान थे।

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा शुरू: सूरत से चार्टर्ड प्लेन में पहुंचे हीरे-जड़े आभूषण, कारोबारी ने किया भव्य दान

सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम होटल के बाहर करीब 4 मिनट 53 सेकंड तक नजर आए। उन्होंने जैकेट उतारकर मोपेड की डिक्की में रखा। फिर होटल के अंदर आए और स्टाफ से बात की। इसके बाद सामान रखकर फिर होटल के बाहर चले गए। पुलिस इस फुटेज को महत्वपूर्ण सुराग मान रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *